[इंफोग्राफिक] सैमसंग ओनिक्स सिनेमा LED स्क्रीन: सिनेमा की अगली पीढ़ी

26-04-2019
Share open/close

पिछले 120 सालों से फिल्म प्रोजेक्टर सिनेमा दिखाने का बेहद ही बेहतरीन माध्यम रहा है। पिछले साल सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा गया, जब सैमसंग की ओर से दुनिया की पहली सिनेमा एलईडी स्क्रीन पेश की गई, जिसने नेक्स्ट जनरेशन की मूवी थियेटर टेक्नोलॉजी को दुनिया के सामने रखा। बैकलिट सिनेमा एलईडी स्क्रीन पर हाई डायनामिक रेंज (एचडीआर) पिक्चर क्वॉलिटी और इंफाइनाइट कॉन्ट्रास्ट रेशियो के साथ – फिल्म देखने का रोमांच हर तरह से अलग है, जो पहले कभी नहीं देखा गया और इस स्क्रीन को दुनिया भर के विभिन्न सिनेमाघरों में स्थापित किया गया है।

 

अब, फिल्म विशेषज्ञों और फैन्स में टेक्नोलॉजी की बढ़ती रुचि के चलते, सैमसंग ने मूवी थिएटरों के लिए सैमसंग ओनिक्स सिनेमा एलईडी लॉन्च की है, जो मूवी थिएटर्स के लिए एक व्यापक सिनेमा स्क्रीन और साउंड सॉल्यूशन है।

 

ओनिक्स नाम के रत्न से प्रेरित सैमसंग ओनिक्स ब्रैंड, सिनेमा एलईडी स्क्रीन के ट्रू ब्लैक कलर्स को प्रदर्शित करता है, जिससे दर्शकों को एक विस्तृत और समृद्ध सिनेमा एक्सपीरियंस प्रदान किया जाता है। सैमसंग ओनिक्स कई सॉल्यूशन्स, ओनिक्स व्यू, ओनिक्स 3D और ओनिक्स साउंड के साथ मूवी जाने वालों को एक अगले स्तर के व्यूइंग एन्वायरमेंट को अनुभव करने का मौका देता है। जैसे कि सैमसंग ओनिक्स आसपास की लाइट से अप्रभावित है, ओनिक्स व्यू सुसंगत और डिस्टॉर्शन-फ्री पिक्चर की गुणवत्ता को बढ़ाता है जो दर्शकों को व्यस्त रखता है और रिएलिटी के करीब ले जाता है। हाई ब्राइटनेस और पिक्चर क्वॉलिटी को फीचर करते हुए, ओनिक्स, 3D स्क्रीन में रिएलिटी लेकर आता है और एक इमरसिव 3D अनुभव प्रदान करता है। हरमन प्रोफेशनल के जेबीएल के स्कल्पटेड सराउंड साउंड सिस्टम के समर्थन के साथ, ओनिक्स साउंड किसी थिएटर के अंदर के ऑडियो स्वीट स्पॉट का विस्तार करता है।

 

इंडस्ट्री के पहले ऐसे सिनेमैटिक एक्सपीरियंस पर ज़्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए इंफोग्राफिक पर नज़र डालें।

 

 

प्रोडक्ट्स > B2B

मीडिया कॉर्नर > Infographics

ग्राहक सेवा से संबंधित शिकायतों के लिए, samsung.com/in/support पर जाएं।
मीडिया से जुड़ी जानकारी के लिए, कृपया संपर्क करें corpcommindia@samsung.com

सैमसंग के बारे में ताज़ा ख़बरें देखें

अधिक जानकारी के लिए यहां पढें
Top