scriptVIDEO : HUSBAND को फांसी पर लटका देख घर छोड़कर भागी पत्नी,खबर पढ़कर आप भी रह जाएंगे हैरान | woman run away with boyfriend | Patrika News
ग्वालियर

VIDEO : HUSBAND को फांसी पर लटका देख घर छोड़कर भागी पत्नी,खबर पढ़कर आप भी रह जाएंगे हैरान

कल्याण को फांसी पर लटका देख उसकी पत्नी गुड्डी घर से भाग गई और अभी तक उसका कोई पता नहीं है

ग्वालियरJan 15, 2018 / 06:33 pm

monu sahu

woman run

woman

ग्वालियर/शिवपुरी। बदरवास थानांतर्गत ग्राम श्रीपुरचक में एक युवक ने पत्नी से हुए झगड़े और मारपीट के बाद फंासी लगा ली। पति को फांसी पर लटका देख पत्नी घर छोड़ कर भाग गई। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया। ग्राम श्रीपुरचक निवासी करम सिंह परिहार ने बताया कि रविवार की सुबह वह व परिवार के अन्य जन काम पर गए हुए थे। उसका बेटा कल्याण उम्र ३० साल तथा बहू गुड्डी घर पर अकेले थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया,देखते ही देखते यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे की मारपीट तक कर दी।
यह भी पढ़ें

खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्राली,भाई की मौत,बहन और बुआ इस हाल में पहुंची अस्पताल



इसके बाद कल्याण ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। पड़ोसियों ने कुछ देर बाद खिड़की आदि तोड़ कर उसे कमरे से बाहर निकाला और इलाज के लिए बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया,जहां से उसे शिवपुरी रैफर कर दिया।
यह भी पढ़ें

भाजपा और कांग्रेस की यहां है चुनाव से पहले परीक्षा,अफसरों ने लिया पोलिंग बूथों का जायजा



कल्याण के पिता का कहना है कि कल्याण को फांसी पर लटका देख उसकी पत्नी गुड्डी घर से भाग गई और अभी तक उसका कोई पता नहीं है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें

गजब है MP : 22 वर्षों से है शहर का दर्जा फिर भी अब तक नहीं है पहचान का कोई प्रमाण,खबर पढ़ आप भी रह जाएंगे हैरान



भाभी की हत्या करने वाला दबोचा
जिले की भौंती थाना पुलिस ने अपनी ही भाभी की निर्मम हत्या करने वाले देवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार था और पुलिस को उसकी ७ दिन से तलाश थी। जानकारी के मुताबिक खोड़ के विजयपुर गांव में 7 जनवरी को मामूली विवाद पर करन सिंह लोधी ने अपनी ही भाभी चंदा पत्नी चंद्रभान लोधी की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। भौंती थाना प्रभारी डॉ. संतोष सिंह यादव ने रविवार को एक सूचना पर से इस आरोपी को मनपुरा बस स्टैण्ड से दबोच लिया।

Home / Gwalior / VIDEO : HUSBAND को फांसी पर लटका देख घर छोड़कर भागी पत्नी,खबर पढ़कर आप भी रह जाएंगे हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो