जानें किन देशों की मुद्रा का मूल्य भारत के रुपये से कम है?

एक देश की मुद्रा का दूसरे देश की मुद्रा में ‘मूल्य’ ही विनिमय दर कहलाती है. वियतनाम, इंडोनेशिया, कम्बोडिया और हंगरी आदि कुछ ऐसे देश हैं जिनकी मुद्रा का मूल्य भारत के रुपये से बहुत कम है. दूसरे शब्दों में भारत की मुद्रा की एक इकाई खरीदने के लिए इन देशों की अधिक मुद्रा खर्च करनी पड़ेगी.

Hemant Singh
May 23, 2017, 18:04 IST

एक देश की मुद्रा का दूसरे देश की मुद्रा में ‘मूल्य’ ही विनिमय दर कहलाती है. वियतनाम, इंडोनेशिया, कम्बोडिया और हंगरी आदि कुछ ऐसे देश हैं जिनकी मुद्रा का मूल्य भारत के रुपये से बहुत कम है. दूसरे शब्दों में भारत की मुद्रा की एक इकाई खरीदने के लिए इन देशों की अधिक मुद्रा खर्च करनी पड़ेगी.

अब उन देशों के बारे में जानते हैं जिनकी मुद्रा का मूल्य रुपये की तुलना में कम है:
1. वियतनाम
वियतनाम पर चीन ने 1000 साल, फ्रांस ने 100 साल और अमेरिका ने 10 साल तक शासन किया था. लेकिन अब यह तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था मानी जाती है. मानव विकास सूचकांक (HDI-2016) में इस देश का स्थान 115वां है जो कि भारत से बेहतर है क्योंकि 2016 में भारत की रैंक 188 देशों में 131 थी.
"वियतनामी दोंग" 3 मई, 1978 से वियतनाम की मुद्रा है। इसे स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम जारी करता है. इस देश का सकल घरेलू उत्पाद 240 अरब डॉलर और प्रति व्यक्ति आय $ 2783 है. क्या आप यह बात जानते हैं कि भारत के एक रुपये के बदले कितने वियतनामी दोंग प्राप्त किये जा सकते हैं. भारत और वियतनामी दोंग के बीच की विनिमय दर है: रु. 1=350 वियतनामी दोंग.

vietnam map
Image source:WorldAtlas.com
इसका सीधा का मतलब यह हुआ कि यदि आप वियतनाम घूमने जायें और वहां पर कोई सामान खरीदें जिसकी कीमत दुकानदार 700 वियतनामी दोंग मांगे तो आप समझ जाइये कि आपने भारत के 2 रुपये  खर्च कर दिए हैं.
2. इंडोनेशिया
इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है।कुल 17508 द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 23 करोड़ है, यह दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है। यहाँ की राजधानी जकार्ता है। इंडोनेशिया का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2017 में 1.020 ट्रिलियन अरब अमरीकी डॉलर का जबकि प्रति व्यक्ति आय $3895 है. इंडोनेशिया पूरी दुनिया के 1.39% अर्थव्यवस्था का प्रतिनिधित्व करता है।

Indonesia-Map
Image source:Dive The World
भारत की मुद्रा ‘रुपया’ के साथ इसकी विनिमय दर 206 इंडोनेशियन रुपया है. अर्थात भारत के एक रुपये की मदद से आप इंडोनेशिया में 206 इंडोनेशियन रुपया के बराबर का सामान खरीद सकते हैं.
अर्थात विनिमय दर होगी: रु.1=206 इंडोनेशियन रुपया

वन बेल्ट वन रोड (OBOR) परियोजना क्या है और भारत इसका विरोध क्यों कर रहा है?
3. कम्बोडिया
कंबोडिया को पहले 'कंपूचिया' के नाम से जाना जाता था. कंबोडिया की अर्थव्यवस्था का आकार $ 20.953 बिलियन का है जबकि प्रति व्यक्ति आय का आकार $1,308 का है. यहाँ की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से वस्त्र उद्योग, पर्यटन एवं निर्माण उद्योग पर आधारित है. अंकोरवाट (विष्णु मन्दिर) विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मन्दिर परिसर तथा विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक है। यह कंबोडिया के अंकोर में है जिसका पुराना नाम 'यशोधरपुर' था।

combodia-map
Image source:K-York Travel Service
भारत की मुद्रा की तुलना में इस देश की मुद्रा कम्बोडियन रियाल का मूल्य काफी कम है. आप भारत के एक रुपये की मदद से 63 कम्बोडियन रियाल खरीद सकते हैं.
रु.1=63 कम्बोडियन रियाल
4. पराग्वे
पराग्वे मध्य दक्षिण अमेरिका में एक भूमि आबद्ध देश है. 2017 के अनुमानों के अनुसार इस देश का सकल घरेलू उत्पाद 28.743 अरब डॉलर का है जबकि प्रति व्यक्ति आय $4,133 की है. मानव विकास सूचकांक, 2016 में पराग्वे का स्थान 100वां है. यहाँ की मुद्रा पराग्वे गुआरानी है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारतीय एक रुपये की मदद से 86 पराग्वे गुआरानी खरीदी जा सकती है.

paraguay-map
Image source:Infoplease
भारत के साथ विनिमय दर इस प्रकार होगी:
रु. 1 = 86 पराग्वे गुआरानी
इसका मतलब है कि पराग्वे का कोई नागरिक भारत में आकर 86 पराग्वे गुआरानी देकर भारत का एक रुपया खरीद सकता है या फिर भारत का निवासी पराग्वे में एक रुपये से इतनी चीजें खरीद सकता है जितनी कि वहां का निवासी 86 पराग्वे गुआरानी देकर खरीदेगा.

मुद्रा क्या होती है और यह कितने प्रकार की होती है
5. मंगोलिया
मंगोलिया पूर्व और मध्य एशिया में एक भूमि से घिरा (लेंडलॉक) देश है. सन् 1206 में चंगेज खान द्वारा मंगोल साम्राज्य की स्थापना की गई थी. देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर उलान बाटोर है, जहां देश की लगभग 38% जनसंख्या निवास करती है. सन 29 दिसंबर 1911 से मंगोलिया में संसदीय गणतंत्र है. यहाँ की मुद्रा का नाम "तोगोर्ग" है. यहाँ की अर्थव्यवस्था का आकर 12 अरब डॉलर है.

mangolia-map
www.mongoliatouragency.com
इस देश की मुद्रा का मूल्य भी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारत की मुद्रा की तुलना में कम है और भारत के एक रुपये की मदद से 37 "मंगोलियाई तोगोर्ग" खरीदे जा सकते हैं.
भारत और मंगोलिया के बीच विनिमय दर होगी
रु. 1 =37 मंगोलियाई तोगोर्ग
6. कोस्टारिका
कोस्टारिका मध्य अमेरिका में कैरिबियाई क्षेत्र में स्थित एक देश है। 1949 में इस देश ने अपनी सेना समाप्त कर दी और अब यह विश्व के उन देशों में से एक है जिसके पास अपनी कोई सेना नही है. कोस्टारिका का सकल घरेलू उत्पाद 2015 में 52 अरब डॉलर का था. यहाँ की प्रति व्यक्ति आय $ 10,916 है. यहाँ की मुद्रा कोस्टारिकन 'कोलोन' है. मानव विकास सूचकांक,2016 में इस देश का स्थान 66वां है. इस कैरिबियाई देश की मुद्रा 'कोलोन' और भारत के रुपये के बीच की
विनिमय दर है: रु.1= 8 कोलोन

costarica-map
Image source:Maps of World
अर्थात जो भी भारतीय इस देश में जायेगा वो वहां पर भारतीय रुपये को ‘कोलोन’ में बदल सकता है और इस प्रकार भारतीय मुद्रा की अधिक विनिमय दर के कारण कम पैसे में भी बहुत मजे कर सकता है.

जानें हर भारतीय के ऊपर कितना विदेशी कर्ज है?
7. हंगरी
हंगरी में सरकार का मौजूदा स्वरूप एक संसदीय गणतंत्र है, जिसे 1989 में स्थापित किया गया था. यहाँ की आधे से अधिक आय कृषि से होती है. देश में खनिज पदार्थ अधिक नही पाये जाते है. हंगरी का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2015 में 121.72 अरब अमरीकी डालर का था जबकि प्रति व्यक्ति जीडीपी 14519.10 डॉलर थी. हंगरी की मुद्रा का नाम फोरिन्ट है. इस देश के मुद्रा की तुलना में भी भारत के रुपये की एक्सचेंज वैल्यू अच्छी है.

HUNGRY-map
Image source:World Map

मौजूदा विनिमय दर के हिसाब से भारत के एक रुपये से 4.42 हंगेरियन फोरिन्ट खरीदे जा सकते हैं. भारत और हंगरी के बीच की विनिमय दर होगी:
रु.1 = 4.42 हंगेरियन फोरिन्ट
8. नेपाल
नेपाल भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित एक दक्षिण एशियाई हिमालयी राष्ट्र है. नेपाल की राजभाषा नेपाली है और नेपाल के लोगों को भी नेपाली कहा जाता है. यहाँ की अर्थव्यवस्था का आकार 21 अरब डॉलर है जबकि प्रति व्यक्ति जीडीपी 690 डॉलर है. नेपाल की मुद्रा का नाम भी रुपया है. वर्तमान में भारत की मुद्रा का मूल्य नेपाल के रुपया की तुलना में 1.6 गुना है. भारत के नेपाल से लगने वाले कई जिलों के लोग नेपाल से सामान खरीदने जाते हैं और जितनी मुद्रा वे भारत से लेकर जाते हैं उसका मूल्य 1.5 गुना अधिक हो जाने के कारण खूब शोपिंग करके आते हैं.
विनिमय दर रु.1 = 1.6 नेपाली रुपया

nepal-map
Image source:Facts.co
9. बांग्लादेश
आज के भारत का अंधिकांश पूर्वी क्षेत्र कभी बंगाल के नाम से जाना जाता था। 1971 में यह पाकिस्तान से अलग हुआ था. इसकी अर्थव्यवस्था का आकार 246 अरब डॉलर और प्रति व्यक्ति जीडीपी $1,629 है. मानव विकास सूचकांक में इसका स्थान 139 वां है. इसका यहाँ की जनसंख्या का लगभग 40% कृषि कार्य में लगा है. यहाँ की मुद्रा का नाम टका है. भारत के रुपये की तुलना में यहाँ की मुद्रा का मूल्य लगभग सवा गुना कम है.
दोनों देशों के बीच विनिमय दर है:
रु.1 = 1.24 टका

bangladesh-map
Image source:google
ऊपर दिए गए देशों की विमिमय दरों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि बहुत ज्यादा न सही पर कुछ देश तो ऐसे हैं जिनकी मुद्रा का मूल्य भारत की मुद्रा की तुलना में कम है. अगर भारत के निवासी इन देशों की यात्रा करते हैं तो ये लोग इन देशों में कम भारतीय मुद्रा ले जाने के बावजूद भी ज्यादा एन्जॉय कर सकते हैं.

एक देश की मुद्रा का दूसरे देश की मुद्रा में ‘मूल्य’ ही विनिमय दर कहलाती है. वियतनाम, इंडोनेशिया, कम्बोडिया और हंगरी आदि कुछ ऐसे देश हैं जिनकी मुद्रा का मूल्य भारत के रुपये से बहुत कम है. दूसरे शब्दों में भारत की मुद्रा की एक इकाई खरीदने के लिए इन देशों की अधिक मुद्रा खर्च करनी पड़ेगी.

जानें भारत का गलत नक्शा दिखाने पर कितनी सजा और जुर्माना लगेगा

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News