script24 घंटे तक फंदे पर लटकी रही महिला,पड़ोसी ने खोला यह राज | woman found hanging at home in gwalior | Patrika News

24 घंटे तक फंदे पर लटकी रही महिला,पड़ोसी ने खोला यह राज

locationग्वालियरPublished: Jan 14, 2019 04:27:23 pm

Submitted by:

monu sahu

24 घंटे तक फंदे पर लटकी रही महिला,पड़ोसी ने खोला यह राज

woman rape

24 घंटे तक फंदे पर लटकी रही महिला,पड़ोसी ने खुला यह राज

ग्वालियर। घर में अकेली बुजुर्ग महिला ने फांसी लगा ली, 24 घंटे तक उनके मकान में हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों को शक हुआ था। आसपास रहने वालों खिडक़ी से उनके मकान में झांका तो फांसी का पता चला। फांसी क्यों लगाई,परिवार के सदस्यों के आने पर पता चलेगा। मृतका के दूसरे पति गुरुग्राम में रहते हैं। पत्नी की मौत का पता चलने पर सोमवार को आएंगे। पुलिस ने बताया लेले साहब का बगीचा, जनकगंज में अंजू शर्मा (55) पत्नी रणवीर गुर्जर का शव पड़ोसियों को उनके मकान की दूसरी मंजिल पर फांसी पर लटका मिला।
यह भी पढ़ें

सरपंच पति को पैसे लेना पड़ा मंहगा,गवानी पड़ी जान,आपको हैरान कर देगी ये खबर

अंजू शर्मा घर में अकेली रहती थीं। रणवीरसिंह उनके दूसरे पति हैं ,और लंबे अर्से से वह भी गुरुग्राम में रह रहे हैं। पड़ोसियों ने बताया कि अंजू के यहां किसी का आना जाना रहता था। दिन में अक्सर घर के बाहर आकर बैठती थीं। शनिवार से घर में उनकी हलचल नहीं दिखी थी।
यह भी पढ़ें

VIDEO : मासूम बेटा व मां की हत्या कर बॉडी से की घिनौनी हरकत,सामने आई यह सच्चाई

सुबह तक यह समझा कि हो सकता है ठंड की वजह से अंजू घर से नहीं निकली हैं, लेकिन रात तक उनके घर का दरवाजा नहीं खुला तो शक हुआ। पड़ोस में रहने वालों ने उनका दरवाजा खटकाया, जब कोई जवाब नहीं मिला तो लोगों को शक हुआ।
यह भी पढ़ें

भाजपा के दिग्गज नेता ने थाने में पहुंचकर किया सरेंडर,कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर



छज्जे के सहारे घर पर चढकऱ उनके कमरे में झांका तो अंजू का शव फंदे पर लटका दिखा। उन्होंने दुप्पटे से फांसी लगाई थी। अंजू के पति को घटना बता दी है।

यह भी पढ़ें

14 जनवरी से इन राशियों की चमकेगी किस्मत,हो जाएंगे मालामाल

हथेली पर लिखा… जिंदगी से तंग हूं और लगा ली फांसी,आपको हैरान कर देगी ये खबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो