scriptउदयपुर में पर्यटन का बूम : हर गली-चौराहा जाम, होटलें फुल, खुले-पार्किंग स्थल में सोए पर्यटक… | Tourism boom in Udaipur: Every street-crossroads jam | Patrika News
उदयपुर

उदयपुर में पर्यटन का बूम : हर गली-चौराहा जाम, होटलें फुल, खुले-पार्किंग स्थल में सोए पर्यटक…

http://www.patrika.com/rajasthan-news

उदयपुरNov 11, 2018 / 03:04 pm

Sikander Veer Pareek

tourist in udaipur

उदयपुर में पर्यटन का बूम : हर गली-चौराहा जाम, होटलें फुल, खुले-पार्किंग स्थल में सोए पर्यटक…

प्रमोद सोनी/उदयपुर . दीपावली के बाद शहर में पर्यटकों की रौनक है। शहर में शनिवार को करीब 50 हजार से अधिक पर्यटक मौजूद थे जिनमें दस हजार से अधिक तो केवल गुजरात के थे। सभी होटलें बुक हैं। डबोक से लेकर एकलिंगजी तक होटलों में जगह नहीं है। ऐसे में कई पर्यटकों को खुले में एवं पार्किंग स्थल पर अपने वाहन में ही रात गुजारनी पड़ी। इधर, शहर के अंदरूनी इलाकों में कई लोगों ने अपने घर के कमरों को ही होटल का रूप देकर पर्यटकों की एक हजार से लेकर डेढ़ हजार रुपए लेकर रुकने की व्यवस्था की। पर्यटकों की आवक बढऩे के बावजूद पुलिस-प्रशासन सोया हुआ है। शनिवार को अधिकतर गली-चौराहों में जाम की स्थिति रही जिससे पर्यटकों के साथ-साथ शहरवासियों को भी परेशानी से रू-ब-रू होना पड़ा।
दिन भर भीड़, लगा रहा वाहनों का जाम
शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दिनभर भीड़ रही। गुलाबबाग रोड, दूधतलाई मार्ग, करणी माता रोपवे, सिटी पैलेस, जगदीश चौक, फतहसागर, सहेलियों की बाड़ी, सज्जनगढ़ आदि पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते वाहनों का जाम लगा रहा।
READ MORE : VIDEO : ‘लुगाइयां रो दर्द नी जाणे, पाणी री परेशानी, बाहर निकलनो मुश्किल’

इनका कहना

शहर की सभी होटलें बुक हैं। पर्यटकों को अपने वाहनों के अंदर रात गुजारनी पड़ी। पुलिस-प्रशासन की ओर से यातायात को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है। शनिवार को भी दिन भर जाम रहा। — भगवान वैष्णव, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन, उदयपुर

वन विभाग को राजस्व

विदेशी के साथ गुजराती पर्यटकों की अच्छी आवक से वन विभाग को पिछले दो दिनों में अच्छी राजस्व आय हुई है। शहर के प्रमुख पर्यटक स्थल सज्जनगढ़ पर पर्यटकों की भारी भीड़ रही। इस दौरान दोपहर में दो से तीन बार पर्यटकों का प्रवेश रोकना पड़ा। वन विभाग के सज्जनगढ़ अभयारण्य पर शुक्रवार व शनिवार इन दो दिनो में करीब पांच हजार सात सौ पर्यटकों ने सज्जनगढ़ देखा। इससे विभाग को 5 लाख 85 हजार के करीब आमदनी हुई है, वहीं बायोलोजिकल पार्क को करीब 51 सौ पर्यटकों ने देखा तथा करीब 1 लाख 91 हजार की आमदनी हुई। वन विभाग के नए पर्यटन स्थल चीरवा घाटे स्थित फूलों की घाटी पर शुक्रवार को 213 पर्यटकों पहुंचे तथा 65 पर्यटकों ने जिप लाइन का रोमांच महसूस किया। इससे विभाग को करीब 21 हजार नौ सौ साठ रुपए की आय हुई। विभाग के जैव विविधता पार्क में 216 पर्यटक पहुंचे जिसमें से 26 लोगों ने जिप लाइन का आनंद लिया जिसमें 11 हजार 670 रुपए की आय हुई।
READ MORE : VIDEO : हमराह में जुटे ‘हमराही’, लगा मौज-मस्ती और सेहत का मेला….

दो दिन में आए पर्यटकों के आंकड़े

– करीब 4700 पर्यटक दूध तलाई स्थित करणी माता रोपवे पहुंचे दो दिनों में। करीब 4 लाख 98 हजार दौ सौ रुपए की आय हुई।
– करीब 8000 से अधिक पर्यटक फतहसागर स्थित प्रताप स्मारक पहुंचे दो दिन में।
– करीब 2400 पर्यटकों ने देखा फिश एक्वेरियम।
– करीब 5100 पर्यटकों ने देखा सज्जनगढ़ बायोलॉजिक पार्क, इससे वन विभाग को करीब 1.91 लाख रुपए की आमदनी हुई।
– करीब 4700 के करीब पर्यटक ने फतहसागर में नौकायन का लुप्त लिया, जिसमें करीब 4 लाख 48 हजार रुपए की आय हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो