scriptमर्दानी 2 को लेकर विवाद में अब करनी सेना की एंट्री, ‘ अगर फिल्म चलाई तो… | karni sena protest against mardani 2 trailer | Patrika News

मर्दानी 2 को लेकर विवाद में अब करनी सेना की एंट्री, ‘ अगर फिल्म चलाई तो…

locationकोटाPublished: Nov 21, 2019 03:13:17 am

Submitted by:

Rajesh Tripathi

करणी सेना ने जताया फिल्म मर्दानी-2 का विरोध
 

मर्दानी 2 को लेकर विवाद में अब करनी सेना की एंट्री, ' अगर फिल्म चलाई तो...

मर्दानी 2 को लेकर विवाद में अब करनी सेना की एंट्री, ‘ अगर फिल्म चलाई तो…

कोटा. करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर फिल्म मर्दानी 2 के विरोध में सिनेमाघरों के मैनेजर से मुलाकात की और फिल्म में से कोटा का नाम नहीं हटाने तक फिल्म का प्रदर्शन, टे्रलर व पोस्टर सिनेमाघरों में नहीं लगाने की मांग की।
दिल्ली की टीम ने किया कोटा ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए
सर्वे, जल्द मिलगी खुशखबरी

करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने मंजीत सिंह नाथावत के नेतृत्व में मैनेजर को बताया कि बलात्कार की सच्ची घटना बताकर कोटा को बदनाम किया जा रहा है। उन्हें फिल्म के किरदारों से कोई तकलीफ नहीं है, लेकिन इस फिल्म से जब तक कोटा शहर का नाम नहीं हटाया जाता, तब तक इसका विरोध जारी रहेगा। विरोध करने वालों में करणी सेना जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह, जयराज सिंह हाड़ा, मोदित राजावत, महिपाल सिंह समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।
कोटा के गुस्से के आगे झुका बॉलीवुड, अब फिल्म मर्दानी-2

से हटेंगे ये 4 शब्द, निर्देशक ने किया फैसला

मर्दानी-2 का विरोध जताया

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की ओर से बुधवार को मर्दानी-2 फिल्म का विरोध किया गया। गणेश नगर मंडल अध्यक्ष निहाल प्रजापति ने बताया कि फिल्म से कोटा से छवि धूमिल हो रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा फिल्म से कोटा का नाम हटाने की मांग करता है। ऐसा नहीं किए जाने पर इसका विरोध किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो