scriptबांसवाड़ा : युवकों के साथ फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को धमका रही थी महिला, दोनों युवक गिरफ्तार, महिला फरार | Two youths who threaten people by being fake policemen arrested | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : युवकों के साथ फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को धमका रही थी महिला, दोनों युवक गिरफ्तार, महिला फरार

Fake Police In Rajasthan, Banswara Crime News : गढ़ी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस को देखकर भाग छूटी महिला, दोनों युवकों को दबोचा

बांसवाड़ाJun 25, 2020 / 03:53 pm

mradul Kumar purohit

बांसवाड़ा : युवकों के साथ फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को धमका रही थी महिला, दोनों युवक गिरफ्तार, महिला फरार

बांसवाड़ा : युवकों के साथ फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को धमका रही थी महिला, दोनों युवक गिरफ्तार, महिला फरार

परतापुर/ बांसवाड़ा. फर्जी पुलिसकर्मी बन लोगों को रोककर धमकाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके साथ एक महिला भी होना बताया गया, जो पुलिस को देखकर भाग गई। पुलिस ने बताया कि गढ़ी-बागीदौरा मार्ग पर वाला बावजी स्थानक के पास मंगलवार रात 9 बजे दो युवक एवं एक महिला फर्जी पुलिस बन राहगीरों को रोककर पूछताछ करने के साथ ही धमका रहे थे।
बांसवाड़ा : विषाक्त सेवन से विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज

इसकी सूचना मिलने पर गढ़ी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहां गढ़ी निवासी गोविंदसिंह पुत्र गजराजसिंह पंवार एवं किशोरसिंह पुत्र बहादुरसिंह पंवार को गिरफ्तार किया। जबकि उनकी साथी महिला पुलिस को देखकर भाग छूटी। पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। महिला की तलाश जारी है।

Home / Banswara / बांसवाड़ा : युवकों के साथ फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को धमका रही थी महिला, दोनों युवक गिरफ्तार, महिला फरार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो