scriptदीपावली पर जरा हटके जगमगाएगा आपका घर, मार्केट से ले आएं ये चीजें | Hindu festival diwali 2019 : lights decoration home tips hindi | Patrika News
इंदौर

दीपावली पर जरा हटके जगमगाएगा आपका घर, मार्केट से ले आएं ये चीजें

-लक्ष्मी माता के आगमन के पहले ऐसे करें घर की सजावट-लाइट, रंगोली, दीप और फूलों से ऐसे सजाए घर -इस बार 27अक्टूबर को है दीपावली -ये है मां लक्ष्मी जी के पूजा के शुभ मुहूर्त

इंदौरSep 13, 2019 / 04:32 pm

रीना शर्मा

दीपावली पर जरा हटके जगमगाएगा आपका घर, मार्केट से ले आएं ये चीजें

दीपावली पर जरा हटके जगमगाएगा आपका घर, मार्केट से ले आएं ये चीजें

इंदौर. सभी भारतीयों के लिए दिवाली (DIWALI) एक विशेष उत्सव है। दिवाली के समय घर की सफाई करना और घर की सजावट करना बहुत ही खास और शुभ माना जाता है। मान्यता है कि दिवाली के दिन लक्ष्मी माता घर पर आती है और इसलिए हर कोई माता के आगमन के पहले अपने घर की खास सजावट करता है। घर को सजाना, नया पेंट कराना, दीपक की रोशनी और लाइट से पूरे घर को जगमग करने से लेकर रंगोली भी बनाई जाती है, ताकि मां लक्ष्मी प्रसन्न हो।
MUST READ : दीवाली की रात करें ये टोने-टोटके, कुछ ही देर में होगा धनलाभ

दीपावली पर जरा हटके जगमगाएगा आपका घर, मार्केट से ले आएं ये चीजें
दीपावली, भारत में हिन्दुओं द्वारा मनाया जाने वाला सबसे बड़ा त्योहार होता है। दीपों का खास पर्व होने के कारण इसे दीपावली या दिवाली नाम दिया गया। दीपावली का मतलब होता है, दीपों की अवली यानि पंक्ति। इस प्रकार दीपों की पंक्तियों से सुसज्जित इस त्योहार को दीपावली कहा जाता है। कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाने वाला यह महापर्व इस बार 27 अक्टूबर को आ रही है। इसके लिए हम आपको देंगे कुछ खास टिप्स…जिनसे आपको घर की सजावट करने में काफी मदद मिलेगी। इस तरह घर की सजावट करने से सभी की नजरें आपके घर पर टिक जाएगी।
MUST READ : ऐसे करें दीवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन, घर आएंगी सुख-समृद्धि

इसलिए जलाते हैं दीप

दीपावली पर जरा हटके जगमगाएगा आपका घर, मार्केट से ले आएं ये चीजें
दीप जलाने की प्रथा के पीछे अलग-अलग कारण या कहानियां हैं। हिंदू मान्यताओं में राम भक्तों के अनुसार कार्तिक अमावस्या को भगवान श्री रामचंद्रजी चौदह वर्ष का वनवास काटकर तथा असुरी वृत्तियों के प्रतीक रावणादि का संहार करके अयोध्या लौटे थे। तब अयोध्या वासियों ने राम के राज्यारोहण पर दीप मालाएं जलाकर महोत्सव मनाया था। इसीलिए दीपावली हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। कृष्ण भक्तिधारा के लोगों का मत है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने अत्याचारी राजा नरकासुर का वध किया था। इस नृशंस राक्षस के वध से जनता में अपार हर्ष फैल गया और प्रसन्नता से भरे लोगों ने घी के दीए जलाए। एक पौराणिक कथा के अनुसार विंष्णु ने नरसिंह रुप धारणकर हिरण्य कश्यप का वध किया था तथा इसी दिन समुद्रमंथन के पश्चात लक्ष्मी व धन्वंतरि प्रकट हुए।
MUST READ : धन लाभ कमाने के लिए दिवाली को करें ये उपाय, कारोबार में होगी बढ़ोतरी

घर की सजावट के लिए सबसे मुख्य

दीपावली पर जरा हटके जगमगाएगा आपका घर, मार्केट से ले आएं ये चीजें
जब भी बात दिवाली की सजावट की आती है तो बहुत से सवाल दिमाग में आने लगते है की कैसे घर को सजाए, कैसे घर को सुन्दर दिखाए और अन्य सवाल। और दिवाली पर लाइट का प्रयोग बहुत किया जाता है क्योंकि दिवाली का त्योहार रोशनी से भरपूर होता है। यह वाटर प्रूफ लाइट आपके घर को रोशन ही नहीं करेगी बल्कि बिजली की बचत भी करती है। यह अनेक रंगों में उपलब्ध है। यह लाइट रिमोट कंट्रोल के साथ आती है इससे आप किस प्रकार की लाइट चाहते है वो आप आसानी से चुन सकते है।
दीपावली पर जरा हटके जगमगाएगा आपका घर, मार्केट से ले आएं ये चीजें
दीपावली रोशनी और खुशियो का त्योहार है, जिसमे हम सभी अपने-अपने घरो की साफ-सफाई करते है और उन्हें अच्छे से सजाते है। सारी सजावट के बाद भी हर किसी को लगता है की कही कुछ छूट गया जिससे घर को और अच्छा सजाया जा सकता था। पर इस दीवाली ऐसा न हो इसलिए हम आपके लिए कुछ टिप्स लाये है, जिसका इस्तेमाल आप घर की सजावट में कर सकती है।
तोरण

-घर के दरवाजों को सजाने के लिए दस्तकारी यानि तोरण से बढिय़ा कुछ नहीं है। इसे दरवाजे पर लगाना शुभ भी माना जाता है और सुंदरता भी बढ़ती है। तोरण विभिन्न तरह से घर पर भी बनाए जा सकते है। तोरण के दोनों साइड में टांगने के लिए लटकन बनाए या बाजार से खरीदकर लाए और तोरण लगाकर घर की सजावट करें।
रंगोली

-रंगोली के बिना दिवाली पर आंगन सुना होता है। दिवाली के पांच दिनों तक आंगन में रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी जी प्रसन्न भी होती है और आंगन की सुंदरता भी बढ़ती है।
दीपावली पर जरा हटके जगमगाएगा आपका घर, मार्केट से ले आएं ये चीजें
कैंडल्स

-घर के कोने-कोने में सुन्दर कैंडल्स और दीपक लगाकर रोशनी बिखेरना चाहिए। इससे चारों तरफ से घर जगमगा उठता है। इसके अलावा गेंदे के फूलों से भी घर की सजावट करना चाहिए। ताकि पूरे घर में खुशबू बिखर जाएं।
-पेपर लालटेन

पेपर लालटेन घर के आस पास अगर पेड़-पौधे हैं तो सजावट के लिए पेपर लालटेन भी एक अच्छा ऑप्शन है।

-फ्लोटिंग मोमबत्ती

फ्लोटिंग मोमबत्ती एक अच्छा ऑप्शन है मंदिर और घर की सुंदरता को बनाने के लिए।
दिवाली का महत्व

शास्त्रों के अनुसार त्रेतायुग में जब भगवान राम रावण का वध करके अयोध्या लोटे तो अयोध्यावासियों ने उनका स्वागत दीप जलाकर किया था। इसी कारण प्रतिवर्ष दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं और घर के आगे रंगोली बनाते हैं और दीप जलाकर मां लक्ष्मी का स्वागत करते हैं ।
ये हैं मां लक्ष्मी जी की पूजा के शुभ मुहूर्त

दिवाली 2019 तिथि – 27 अक्टूबर 2019
दिवाली 2019 शुभ मुहूर्त / दिवाली पूजन मुहूर्त 2019
दोपहर शुभ पूजा मुहूर्त- 1 बजकर 48 से 3 बजकर 13 मिनट तक
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त शाम 7 बजकर 15 मिनट से 8 बजकर 36 मिनट तक
प्रदोष काल- शाम 6 बजकर 4 मिनट से 8 बजकर 36 मिनट तक
वृषभ काल- शाम 7 बजकर 15 मिनट से 9 बजकर 15 मिनट तक
दिवाली 2019 चौघडिय़ा/लक्ष्मी पूजा चौघडिय़ा

Home / Indore / दीपावली पर जरा हटके जगमगाएगा आपका घर, मार्केट से ले आएं ये चीजें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो