must read :
पांच अफसरों पर महिला बैंक मैनेजर से छेड़छाड़ का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए ये आदेश पुलिस के मुताबिक, बच्ची के सफाईकर्मी पिता द्वारा लगाई गई फटकार से नाराज आरोपी ने उसकी साढ़े चार साल की बच्ची का अपहरण कर लिया था। पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में पुलिस के डर से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और उसका शव पत्थर के नीचे दबा दिया था। जिला अभियोजन अधिकारी मोहम्मद अकरम शेख ने बताया कि करीब 11 महीने में प्रकरण की सुनवाई के बाद 22 वर्षीय आरोपी हनी अठवाल को लेकर सोमवार को फैसला सुनाया जाएगा।
must read :
चुनाव ड्यूटी में लगी बस की टक्कर से युवक की मौत, अब कलेक्टर को देना होंगे 13.80 लाख ट्यूशन से अगवा कर लिया था बच्ची को शेख के मुताबिक 25 अक्टूबर 2018 को आरोपी हनी ने बच्ची को उसके ट्यूशन से अगवा कर लिया था। सुदामा नगर में रहने वाले बच्ची के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत की थी। दो दिन बाद 27 अक्टूबर को बच्ची की लाश एमजी रोड थाने से करीब कान्ह नदी के पास बने बोगदे से मिली थी। बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी और फिर लाश पत्थर के नीच दबा दी थी। हनी पर 2013 में भी सात साल की एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर चुका है, तब वह नाबालिग (17 साल) था। उसे एक साल बाल संरक्षण गृह में रखा गया। बालिग हुआ तो 2016 तक जेल काटी।