आवर्त सारणी

आवर्त सारणी , इतिहास , आवर्त सारणी , आवर्त सारणी बुनियादी विज्ञान विषयों के सार को दर्शाती , आवर्त सारणी हिंदी में , आधुनिक आवर्त सारणी हिंदी में , आवर्त सारणी इन हिंदी PDF , आवर्त सारणी , आवर्त सारणी कैसे याद करें , मोजले की आधुनिक आवर्त सारणी , मेंडलीफ की आधुनिक आवर्त सारणी , आवर्त सारणी से संबंधित प्रश्न PDF

आवर्त सारणी

आवर्त सारणी :-
आवर्त सारणी ऐसी सारणी हे जिसमें तत्वों का क्रमबद्ध समूहों में वर्गीकरण रहता है तथा समान गुणवाले तत्व क्षैतिज अथवा उर्ध्वाधर अनुक्रम से संबंधित स्थानों पर पाए जाते हैं। इस सारणी से ज्ञात तत्वों के अज्ञात गुणों के अतिरिक्त अज्ञात तत्वों के गुण भी, सारणी में उनकी स्थिति देखकर बताए जा सकते हैं।

यह भी पढ़े :
राजस्थान में स्थानीय स्वशासन

इतिहास –
भारत, अरब और युनान के समान पुराने देशों में चार या पांच तत्व माने जाते थे–छिति-जल-पावक-गगन-समीरा (तुलसी), अर्थात्‌ पृथिवी, जल, तेज, वायु, और आकाश। पर बॉयल (1627-91) ने तत्त्वों की एक नई परिभाषा दी, जिससे रसायनज्ञों को रासायनिक परिवर्तनों और प्रतिक्रियाओं के समझने में बड़ी सहायता मिली। साथ ही साथ बॉयल ने यह भी बताया कि तत्वों की संख्या सीमित नहीं मानी जा सकती। इसका फल यह हुआ कि शीघ्र ही नए नए तत्वों की खोज होने लगी और 18वीं सदी के अंत तक तत्वों की संख्या 60 से अधिक पहुँच गई। इसमें से अधिकांश तत्व ठोस थे; ब्रोमीन और पारद से समान कुछ तत्व साधारण ताप पर द्रव भी पाए गए और हाइड्रोजन, ऑक्सिजन आदि तत्व गैस अवस्था में थे। ये सभी तत्व धातु और अधातु दो वर्गो में भी बांटे जा सकते थे, पर कुछ तत्वों, जैसे बिसमथ और ऐंटीमनी, के लिए यह कहना कठिन था कि ये धातु हैं या अधातु।
रसायनज्ञों ने इन तत्वों के संबंध में ज्यों-ज्यों अधिक अध्ययन किया, उन्हें यह स्पष्ट होता गया कि कुछ तत्व गुणधर्मो में एक दूसरे से बहुत मिलते जुलते हैं, और इन समानताओं के आधार पर उन्होंने इनका वर्गीकरण करने का प्रयत्न किया। डाल्टन का परमाणु वाद प्रतिपादित होने के अनंतर ही इन तत्वों के परमाणुभार भी निकाले गए थे। सन्‌ 1820 में डोबेराइनर ने यह देखा कि समान गुणवाले तत्व तीन तीन के समूहों में पाए जाते हैं जिन्हें त्रिक (ट्रायड) कहा गया। ये त्रिक दो प्रकार के थे-पहले प्रकार के त्रिकों में तीनों तत्वों के परमाणुभार लगभग परस्पर बराबर थे, जैसे लोह कोबाल्ट और निकेल में अथवा ऑसमियम इरीडियम और प्लैटिनम में। दूसरे प्रकार का त्रिकों में बीचवाले तत्व का परमाणुभार पहले और तीसरे तत्वों के परमाणुभारों का मध्यमान या औसत था, जैसे क्लोरीन ब्रोमीन और आयोडीन में ब्रोमीन तत्व का परमाणु क्लोरीन और आयोडीन के परमाणुओं के जोड़ के आधे के लगभग है।
तत्वों के वर्गीकरण का एक नया प्रयास न्यूलैंड्स ने सन्‌ 1861 के लगभग किया। उसने तत्वों को परमाणुभार के क्रमों के अनुसार वर्गीकृत करना आरंभ किया। उसे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि परमाणुभार के क्रम से रखने पर तत्वों के गुणों में क्रमश: कुछ विषमताएँ बढ़ती जाती हैं, पर सात तत्वों के बाद आठवाँ तत्व ऐसा आता है जिसके गुण पहले तत्व से बहुत कुछ मिलते जुलते हैं। इसे सप्तक का सिद्धांत (लॉ ऑव ऑक्टेब्ज़) कहा गया, जैसे मानो हारमोनियम के स रे ग म प ध नि स’ रे’ ग’ म’ प’ ध’ नि’ आदि स्वर हों, जिसमें सात स्वरों के बाद स्वर की फिर आवृत्ति होती है। न्यूलैंड्स के वर्गीकरण की तीन पंक्तियाँ निन्नांकित प्रकार की थीं
जैसे-जैसे सप्तक नियम और आगे चलाया गया, इसकी सफलता में संदेह होने लगा और न्यूलैंड्स के वर्गीकरण से रसायनज्ञों को संतोष नहीं हुआ। न्यूलैंड्स के समय में ही सन्‌ 1862 के लगभग डिचैकार्टो ने भी परमाणुभार के क्रम से तत्वों को सर्पकुंडली की भांति सजाने का प्रयत्न किया था। यह प्रयत्न भी यह व्यक्त करता था कि परमाणुभार के क्रम और तत्वों के गुणों के आवर्तन का संबंध है।
सन्‌ 1869 में रूसी रसायनज्ञ मेंडलीफ (द्मित्री आइनोविच मेंडेलेएफ़) ने पहली बार आवर्त नियम स्पष्ट शब्दों में घोषित किया। उसने कहा कि तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुण उनके परमाणुभारों के आवर्तफलन हैं। आवर्त अथवा आवृत्ति शब्द का अर्थ लौटना या बार बार आना है। अंकगणित की आवर्त संख्याओं से सभी को परिचय हे, जैसे अर्थात्‌ दशमलव बनाने में 076923 ये छह अंक बार बार आतें हैं। इसी प्रकार हम यदि परमाणुभार के क्रम से तत्वों को सजाएँ तो बार बार एक से ही गुणधर्मवाले तत्व एक से ही स्थानों पर पाए जायंगे। इसी को गणित की भाषा में हम कहते हैं कि तत्वों के गुण परमाणुभारों के आवर्तफलन हैं।
जिस समय रूस में मेंडलीफ तत्वों के इस प्रकार के वर्गीकरण का प्रयास कर रहा था, लोथरमायर ने भी (1870 में) आवर्त नियम की दूसरी तरह से अभिव्यक्ति की। उसने विभिन्न तत्वों के परमाणु आयतन निकाले, अर्थात्‌ तत्वों के परमाणुओं को उनके घनत्वों से विभाजित करके जो संख्याएँ प्राप्त की उन्हें उसने तत्वों का परमाणु आयतन के हिसाब से एक वक्र खींचा। ऐसा करने पर उसे एक आवर्तवक्र प्राप्त हुआ और उसने देखा कि समान गुणधर्मवाले तत्व इस वक्र पर एक सी ही स्थिति पर हैं।
मेंडलीफ के समय तक सब तत्वों की खोज नहीं हो पाई थी, फिर भी अपनी आवर्त सारणी को मेंडलीफ ने इतनी सावधानी से रचा कि उसके आधार पर उसने कई अज्ञात तत्वों के गुणधर्मो की भविष्यवाणी की, जो अब स्कैंडियम, गैलियम और जर्मेनियम कहलाते हैं। उसने जिस संभावित तत्व का नाम एका-बोरान दिया था उसका पता सन्‌ 1879 में चला और उसे स्कैंडियम कहा गया। उसने जिसे एका-ऐल्यूमिनियम कहा था उसका नाम 1876 में गैलियम पड़ा और मेंडलीफ का एका-सिलिकन 1876 में आविष्कृत होने पर जर्मेनियम नाम से विख्यात हुआ। मेंडलीफ ने अपने आवर्त नियम के आधार पर बहुत से तत्वों के प्रचलित परमाणुभारों को भी संशोधित किया और बाद के प्रयोगों ने मेंडलीफ के संशोधनों की पुष्टि की।
मेंडलीफ के समय के बाद से उसकी आवर्त सारणी में बहुत से परिवर्तन और सुधार हुए। सन्‌ 1913 में मोसले ने यह बताया कि प्रत्येक तत्व की एक निश्चित परमाणुसंख्या है। यह परमाणुसंख्या परमाणुभार से भी अधिक महत्व की है, क्योंकि एक ही तत्व कई अलग अलग परमाणुभारों का तो हो सकता है, पर तत्व की परमाणुसंख्या स्थिर है बदलती नहीं। मोसले के समय से आवर्त नियम परमाणुभार की अपेक्षा से नहीं, प्रस्तुत परमाणु संख्या की अपेक्षा से व्यक्त किया जाने लगा। अब है, न कि परमाणु के क्रम से। परमाणुभार के क्रम से सज्जित करने में कभी कभी वर्गीकरण में दोष आ जाते थे और मेंडलीफ भी इन दोषों से अवगत था। उसने अपनी सारणी में परमाणुभारों के क्रम की कई स्थलों पर उपेक्षा की है, जैसे टेल्यूरियम को आयोडीन के पहले स्थान दिया है, यद्यपि टेल्यूरियम का परमाणुभार आयोडीन से अधिक है। इसी प्रकार परमाणुभार के क्रम की अवहेलना करके निकेल को कोबल्ट के बाद स्थान दिया है। परमाणु का क्रम देने पर ये दोष मिट जाते हैं।
मेंडलीफ के समय में वायुमंडल की हीलियम, नीआन, आर्गन, क्रिप्टनआदि गैसें ज्ञात न थीं। जब रैमज़े ने इनका आविष्कार किया और रसायनज्ञों ने देखा कि इन तत्वों के यौगिक नही बनते और इस अर्थ में ये अक्रिय हैं, तो इन्हें सारणी में एक अलग समूह में रखा गया। इसका नाम शून्यसमूह पड़ा। विद्युद्धनात्म्क और विद्युदृणात्मक प्रवृत्तियों के तत्वों के समूहों को संयुक्त करनेवाला शून्य विद्युतप्रवृत्ति का एक समूह होना ही चाहिए था।
मेंडलीफ की आवर्त सारणी- मेंडलीफ की आवर्त सारणी में नौ समूह हैं जिन्हें क्रमश:शून्य, प्रथम, द्वितीय अष्टम समूह कहते हैं। ये समूह उन तत्वों की संयोजकताओं के भी द्योतक हैं। प्रत्येक समूह में दो उपसमूह हैं-क और ख। बाईं ओर से दाईं ओर की जानेवाली दस पंक्तियां हैं, जिन्हें काल कहते हैं। वस्तुत: काल सात हैं, पर चौथे, पांचवे और छठे कालों में से प्रत्येक में दो दो श्रेणियां हैं। इस प्रकार कुल पंक्तियां दस हुई। लोथरमायर के वक्र में भी ये सातों काल स्पष्ट हैं।
जब तत्वों के परमाणुओं के इलेक्ट्रान विन्यास का पता चला, तब आवर्त नियम का महत्व और भी अधिक स्पष्ट हो गया। तत्वों की परमाणुसंख्या यह भी बताती है कि उस तत्व में विभिन्न परिधियों पर चक्कर लगानेवाले कितने इलेकट्रान हैं (द्र. ‘परमाणु’)। तत्वों के विन्यास में कई कक्षाएँ या परिधियां हैं और इन कक्षाओं या परिधियों में कितने इलेक्ट्रान आ सकते हैं, यह संख्या भी निश्चिम है। इन कक्षाओं अथवा परिधियों पर अधिक से अधिक क्रमश: 2, 8, 18, 32, इलेक्ट्रान रह सकते हैं। साथ ही साथ यह भी नियम है कि सबसे बाहरी परिधि पर आठ से अधिक नहीं रहेंगे और उससे पीछे वाली पर 18 इलेक्ट्रान से अधिक नहीं। इस नियम ने यह स्पष्ट कर दिया कि कुछ कालों में क्यों 18 और कुछ क्यों 32 तत्व हें। इसने यह भी व्यक्त किय कि दुष्प्राप्य पार्थिव तत्व (लैंथेनम के बाद परमाणुसंख्या 58 से 71 तक) क्यों 14 ही हो सकते हैं।
जूलियस टामसेन ने इलेक्ट्रान विन्यास के हिसाब से जो आवर्त वर्गीकरण दिया, वह भी महत्वपूर्ण है। यह वर्गीकरण बताता है कि आवर्तन 2, 8, 18, 32परमाणुसंख्याओं पर होता है ।
यूरेनियम की परमाणुसंख्या 92 है। आवर्त वर्गीकरण में सबसे पहला तत्व अब हाइड्रोजन नहीं, बल्कि न्यूट्रान माना जाता है, जिसकी परमाणु संख्या शून्य है। हाइड्रोजन से लेकर यूरेनियम तक के 92 तत्व भूस्तर पर प्रकृति में पाए जाते हैं, शेष नहीं; पर अब तो कृत्रिम विधि से यूरेनियम के बाद के भी सात आठ तत्व बनाए जा सकते हैं-नेप्च्यूनियम प्लूटोनियम अमरीकियम क्यूरियम बर्केलियम कैलिफोर्नियम आइंस्टियम शतम्‌ आदि। इन्हें ऐक्टिनाइड कहा जाता है। जैसे लैंथेनम के बाद 14 विरल पार्थिव तत्व हैं, उसी प्रकार ऐक्टीनियम (89) के बाद 14 तत्वों का होना, जिनका अभी पता नहीं है, असंभव बात नहीं है। इन नए तत्वों का अस्तित्व आवर्त नियम के सर्वथा अनुकूल हैं।
रूसी रसायनज्ञ मैंडलीफ ने अपने समय (1869) तक ज्ञात तत्वों को, बढ़ते हुए परमाणुओं के क्रम में एक सारणी के रूप में व्यवस्थित किया। इसे मैंडलीफ की आवर्त सारणी कहते हैं। आधुनिक आवर्त सारणी में मैंडलीफ के पश्चात्‌ मालूम किए गए कई तत्व सम्मिलित हैं और इस वर्गीकरण में तत्वों का स्थान उनकी परमाणु संख्या पर आधारित है।

Advertisements

आधुनिक आवर्त सारणी को कभी कभी बोर की सारणी भी कहते हैं। इस सारणी की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं –
1) इसमें 16 उर्ध्वाधर खाने हैं जिन्हें उपवर्ग कहते हैं। विभिन्न उपवर्गो को IA, IB, IIA, IIB,VIIA, VIIB, VIII तथा 0 संख्याओं द्वारा सूचित किया जाता है।
2) इसके क्षैतिज खानों को आवर्त कहते हैं।
आवर्त सारणी की सहायता से रसायन का अध्ययन बहुत सरल हो जाता है। अब तक प्रामाणिक रूप से ज्ञात 114 तत्वों का अध्ययन केवल नौ वर्गसूमहों के अध्ययन में बदल जाता है। चूंकि एक वर्गसमूह के सभी तत्वों के गुणों में समानता होती है, अतं: किसी एक तत्व के गुण का साधारण ज्ञान प्राप्त कर उस वर्गसमूह के अन्य तत्वों के गुणों का भी अध्ययन हो जाता है। जैस, Na के गुणों का अध्ययन यदि कर लीजिए तो उपवर्ग I A के अन्य तत्वों के गुणों का अध्ययन समान तौर पर हो जाता है।

आवर्त सारणी :-
आवर्त सारणी यानी चौखानों का वही ढाँचा जिसे आप अपनी रसायन शास्त्र की कक्षा में दीवार पर लटकता तका करते हैं – अपने में लगभग सारा संसार समेटे है। ब्रह्माण्ड के बुनियादी घटकों को करीने से सजाने का यह बहुत उपयोगी तरीका है। इसकी आड़ी व खड़ी कतारें सगरे जगत का एक उम्दा ट्रेलर प्रस्तुत करती हैं। और तो और, यह किस्सागोई का एक ऐसा पिटारा भी है जिसमें इन्सानियत की तमाम अच्छाइयों और बुराइयों के किस्से कैद हैं।
हमारी इस आवर्त सारणी में हर ज्ञात तत्व का ब्योरा मिलता है, जिनमें सबसे ऊपर, सबसे बाएँ स्थित सीधी-सादी हाइड्रोजन से लेकर नीचे पसरी मानव-निर्मित ऐसी असाध्य चीज़ें शामिल हैं जिन्हें फकत एक सेकण्ड के बहुत छोटे-से हिस्से के लिए ही अस्तित्व में लाया जा सकता है – यानी कि वे सारे रासायनिक पदार्थ, जो अकेले अपने दम पर या अन्य रसायनों से मिल-जुलकर, हमारे चारों ओर फैली हर वह चीज़ बनाते हैं जिसे हम देख या महसूस कर पाते हैं। अरे भई, हम तो खाते भी आवर्त सारणी हैं और हमारी हर साँस भी वहीं से आया करती है। यही नहीं, इस मुई पर लोग-बाग दाँव भी खूब लगाया करते हैं, और हारते भी अपना सब-कुछ हैं। यह ज़हर भी देती है, कहर भी ढाती है।
कुछ तत्व सभ्यता की शुरुआत से ही महत्वपूर्ण रहे आए हैं – जैसे सोना जो लगभग हर व्यक्ति का सोना खराब किए हुए है। जबकि समाज के निर्माण, पुनर्निर्माण में लोहे की अदाकारी खूब रही है। तत्वों के बड़े उपकारी उपयोग भी हुए हैं: प्राचीन मिस्री अपनी आँखों में एण्टीमनी का सुरमा लगाया करते थे, और रोमन लोग ढालने योग्य सीसे के पाइपों के ज़रिए अपने घरों में पानी लाया करते थे।
लेकिन, सिर्फ अपने आस-पास मिलने वाले तत्वों पर ही गुज़ारा करते रहना अक्लमन्दी की बात तो नहीं। हज़ारों-हज़ार बरसों से आइज़ॅक न्यूटन समेत कई कीमियागर असामान्य परिस्थितियों का सामना करते हुए भी नए-नए तत्व खोजते रहने व उनके गुणों का अध्ययन करने के उद्यम में लगे रहे। कई सदियों बाद, हेनिग ब्राण्ड नाम का शौकिया जर्मन कीमियागर सबसे पहला सफल व्यक्ति हुआ जब उसने मूत्र को उबालकर फॉस्फोरस की खोज की। लेकिन तत्वों सम्बन्धी हमारे ज्ञान की असली उड़ान तो 1700 के उत्तरार्द्ध में तब जाकर सम्भव हुई जब रसायनज्ञों ने तत्वों के पृथक्करण व शुद्धिकरण के नए-नए तरीके विकसित किए। उस समय की टेक्नोलॉजी के परिप्रेक्ष्य में इस तरह का अनुसंधान अविश्वसनीय रूप से अधुनातन था। इस सन्दर्भ में, सर हम्फ्री डेवी का नाम बड़े-बड़े खिलाड़ियों में शुमार होता है। सोडियम, मॅग्नीशियम, बोरॉन, क्लोरीन जैसे कई तत्व खोजकर उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी।

आवर्त सारणी बुनियादी विज्ञान विषयों के सार को दर्शाती :-
आवर्त सारणी सभी बुनियादी विज्ञान विषयों के सार को दर्शाती है। इंटरनेशनल ईयर ऑफ पीरियोडिक टेबल का मूल उद्देश्य आधुनिक विज्ञान में सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली उपलब्धियों में रासायनिक तत्वों की आवधिक तालिका के महत्व को पहचानना है। ये बातें शनिवार को नीतीश्वर कॉलेज में विवि केमिस्ट्री के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एचसी राय ने कही। वे ‘इंटरनेशनल ईयर ऑफ पीरियोडिक टेबल विषय पर आयोजित व्याख्यानमाला में संबोधित कर रहे थे। डॉ. आनन्द स्वरूप सिंह ने कहा कि आवर्त सारणी सभी तत्वों की उनकी बढ़ती परमाणु संख्या और आवर्ती रासायनिक गुणों के अनुसार एक व्यवस्था है। रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अभयनंदा श्रीवास्तव ने कहा कि आवर्त सारणी के 150 वर्ष पूरे होने पर यूनेस्को ने वर्ष 2019 को इंटरनेशल ईयर ऑफ पीरियोडिक टेबल घोषित किया है। इस वर्ष को रासायनिक तत्वों की आवर्त सारणी का अंतराष्ट्रीय वर्ष भी कहा जाता है।

General Science Notes

आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको आवर्त सारणी की संपूर्ण जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से आपको मिल जाएगी अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगे तो आप इस पोस्ट को जरूर अपने दोस्तों के साथ शेयर करना एव आवर्त सारणी संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी पाने के लिए आप कमेंट करके जरूर बतावें,

Leave a Comment

App