-
Advertisement
ऐसे करें नवरात्रों में पूजा की तैयारी, घर में आएगी सुख-शांति
Last Updated on September 18, 2022 by sintu kumar
महाशक्ति के पर्व शारदीय नवरात्र 26 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। लोगों ने नवरात्रों (Navratri) की तैयारियों का शुरू कर दी हैं। नवरात्रों के दौरान लोग श्रद्धा और भक्ति-भाव से मां आदिशक्ति के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करेंगे। हालांकि, नवरात्रों के दौरान कई तरह के नियमों का पालन करना पड़ता है। इतना ही नहीं इन नियमों का पालन करने से दुर्गा मां मनोवांछित फल देती है।
यह भी पढ़ें:शारदीय नवरात्र: दुर्गा सप्तशती के किस अध्याय का है क्या महत्व, यहां पढ़े
ध्यान रहे कि नवरात्रों के दौरान पूजा करते समय अपना मुंह पूर्व या फिर उत्तर दिशा की तरफ रखें। बता दें कि इस दिशा के स्वामी सूर्यदेव हैं। इसके बाद शाम की समय घी का दीपक जलाएं, ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है। वहीं, नवरात्र में अगर मां को प्रसन्न करना है तो घर के मुख्य द्वार पर लगातार नौ दिनों तक स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। हालांकि, चिह्न बनाते समय ध्यान रखें कि इसमें चूने और हल्दी का इस्तेमाल करें। साथ ही साथ इसे दरवाजे के दोनों तरफ बनाएं और साथ में आम व अशोक के पत्तों का तोरण भी लगाएं।
ऐसे सजाएं पूजा स्थल
पूजा स्थल को सजाने के लिए और पूजा के लिए लाल रंग के फूलों, वस्त्र, साड़ी, चंदन, चुनरी आदि का इस्तेमाल करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।
वहीं, मां दुर्गा (Maa Durga) की प्रतिमा और कलश स्थापना का लिए चंदन की चौकी का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से घर में शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कलश स्थापित करते समय इस बात का ध्यान रखें कि प्रतिमा और कलश ईशान कोण की दिशा में हों। ज्योतिष शास्त्र में इस दिशा को देवताओं की जगह बताया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group