-
Advertisement
एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप में रोमांचक शूटआउट में हारा भारत, कांस्य पदक गंवाया
Last Updated on April 13, 2022 by sintu kumar
साउथ अफ्रीका। एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप ( FIH Hockey Women’s Junior World Cup) में भारत ने मंगलवार को कांस्य पदक के लिए रोमांचक शूटआउट मैच में इंग्लैंड (England) से हारकर अपने अभियान का निराशाजनक अंत किया। भारत (India) मैच के अंतिम क्वार्टर में 2-1 से आगे चल रहा था, कि इंग्लैंड ने तीन मिनट पहले गोल कर मैच 2-2 पर समाप्त किया। शूटआउट (Shootout) में भारतीय खिलाड़ी तीन प्रयासों में गोल करने से चूक गए और इंग्लैंड ने 3-0 से जीतकर कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम कर लिया।
यह भी पढ़ें:मनप्रीत सिंह साउथ अफ्रीका में प्रो लीग मैचों में 20 सदस्यीय टीम का करेंगे नेतृत्व
@TheHockeyIndia captain Salina Tete expresses her pride in the team competing so hard in this contest and throughout the World Cup. pic.twitter.com/x9NQ3E7eNV
— International Hockey Federation (@FIH_Hockey) April 12, 2022
भारत की ओर से मुमताज खान (Mumtaz Khan) ने 20वें और 46वें मिनट में गोल किए और भारत ने 17वें मिनट में इंग्लैंड के लिए मिली गिग्लियो की शुरुआती स्ट्राइक रद्द कर दी और नॉर्थ वेस्ट यूनिवर्सिटी (North West University) में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। जैसे ही लग रहा था कि मैच भारत की राह पर जा रहा है, क्लाउडिया स्वैन ने 57वें मिनट में गोल दागकर स्कोर को 2-2 से बराबरी कर दी।
यह भी पढ़ें:ऑस्ट्रेलिया ने सातवीं बार जीता महिला विश्व कप का खिताब, इंग्लैंड को 71 रन से दी मात
शूटआउट में इंग्लैंड के लिए मैडी एक्सफोर्ड, क्लाउडिया स्वैन और केटी कर्टिस (Katie Curtis) ने गोल किया, जबकि कप्तान सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और शर्मिला देवी ने भारत के लिए अपने प्रयासों को मिस कर दिया। यह दूसरी बार है, जब कोई भारतीय टीम (Indian Team) इंग्लैंड से कांस्य पदक का मैच हार गई है। पिछले साल भारत की सीनियर महिला टीम टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों (Tokyo 2020 Olympic Games) में इंग्लैंड से हार गई थी।
यह भी पढ़ें:Women World Cup-2022:दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट से जीता मैच, भारत सेमीफाइनल से बाहर
कुल मिलाकर, यह भारतीय जूनियर महिला टीम के लिए एक शानदार अभियान था, क्योंकि यह कोविड-19 महामारी के कारण कई अंतरराष्ट्रीय मैचों के बिना टूर्नामेंट में आई थी। मुमताज खान आठ गोल के साथ भारत के लिए शीर्ष स्कोरर थीं और उन्होंने अपने शानदार खेल से सभी को प्रभावित किया।
—आईएएनएस