scriptहम सब ने डॉ. रमन सिंह के ट्वीट को रीट्वीट किया, सरकार अपराध दर्ज करें, हम गिरफ्तारी देंगे : भाजपा | chhattisgarh BJP wants to get arrest in toolkit twitter fight | Patrika News

हम सब ने डॉ. रमन सिंह के ट्वीट को रीट्वीट किया, सरकार अपराध दर्ज करें, हम गिरफ्तारी देंगे : भाजपा

locationरायपुरPublished: May 20, 2021 12:29:54 pm

Submitted by:

CG Desk

कांग्रेस का टूल किट विवाद : नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर बोला हमला .

congress-bjp

congress-bjp

रायपुर . कांग्रेस के टूल किट विवाद को लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर है। 2 दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट के जरिए दस्तावेज साझा किए, जिसे लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसे लेकर बुधवार को नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हम सब ने डॉ. रमन सिंह के ट्वीट को री-ट्वीट किया है। सरकार में दम है तो इस पर अपराध दर्ज करे। बीजेपी के कर्यकर्ता घबराने वाले नहीं हैं।
यह भी पढ़ें

पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के कलेक्टरों से करेंगे संवाद, क्योंकि ये सर्वाधिक कोरोना प्रभावित

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हाल के महीनों में सोशल मीडिया में जितना भारत के खिलाफ दुष्प्रचार हुआ, उसके अधिकांश इसी टूल किट के हिस्सा थे। टूल किट में कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि कोरोना के नए म्युटेंट को इंडियन स्ट्रेन, वायरस को मोदी वायरस कहा। कोरोना से मरने वालों के शवों को नाटकीय प्रस्तुतिकरण हो। शवों की तस्वीरें विदेशी मीडिया को भेजें। कुंभ को सुपर स्प्रेडर के रूप में प्रस्तुत करें। कांग्रेस झूठे दस्तावेज तैयार कर भारत की छवि को धूमिल कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्यों, जैसे टीकाकरण, हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करना, इससे कांग्रेस में बौखलाटह है।
यह भी पढ़ें

सिलगेर गोलीकांड: तीसरे दिन परिजनों को सौंपे गए मृतकों के शव, आक्रोशित ने दी चेतावनी



सरकार ने टीकाकरण को लेकर भ्रम फैलाया
भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाया। यही वजह है कि आज ग्रामीण डरे हुए हैं। सरकार इन्हें जागरूक भी नहीं कर रही। यही वजह है कि हम टीकाकरण में पीछे हैं।

हम गिरफ्तारी देने जाएंगे- बृजमोहन
भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस देश विरोधी गतिविधियां को अंजाम देने में पीछे नहीं रही। कांग्रेस जो भी कहे हम सच कहना नहीं छोड़ सकते। कांग्रेसी साजिश का हर स्तर पर मुकाबला किया जाएगा। वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ शिकायतें दर्ज करवा रही है। कांग्रेस में कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाए। हम सब खुद गिरफ्तारी देने जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो