Please enable javascript.Valentine's Day 2022 Google Doodle : Google ने बनाया यह खास Doodle, आप भी देखें क्या है इसमें स्पेशल

Valentine's Day 2022 Google Doodle : Google ने बनाया यह खास Doodle, आप भी देखें क्या है इसमें स्पेशल

Authored byशिल्पा श्रीवास्तवा | नवभारतटाइम्स.कॉम 14 Feb 2022, 11:59 am

Valentine's Day के दिन पूरी दुनिया के लोग मनाते हैं और एक-दूसरे को तोहफे देकर इसे सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए Google ने एक Doodle भी बनाया है। तो चलिए जानते हैं कि कंपनी इस दिन को खास बनाने के लिए आखिर क्या बनाया है।

हाइलाइट्स

  • आज है Valentine's Day
  • Google ने बनाया खास Doodle
  • प्यार के इजहार का दिन
Google Doodle
नई दिल्ली। प्यार करने वालों के लिए साल का सबसे लोकप्रिय दिन आ गया है। आज वैलेंटाइन्स डे है। इस दिन को लंबे समय से प्यार के महीने के रूप में मनाया जाता रहा है। वैलेंटाइन डे के दिन कोई भी अपने आसपास एक-दूसरे के लिए प्यार दिखा कर एन्जॉय कर सकता है। इस दिन को पूरी दुनिया के लोग मनाते हैं और एक-दूसरे को तोहफे देकर इसे सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए Google ने एक Doodle भी बनाया है।
Google ने बनाया खास Doodle:
Google ने आज एक खास Doodle बनाया है। इसमें दो हैम्स्टर्स को दिखाया गया है। इसमें एक 30 सेकेंड का गेम भी है जो इस Doodle को और भी खास बनाता है। इसमें आपको Google के वर्ड्स को फिक्स करना होता है जिससे ये दो हम्स्टर्स एक साथ आ पाएं। इसमें आप माउज या कीपैड का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह गेम आपको बेहद ही पसंद आएगा।

कहां से हुई थी शुरुआत:
वैलेंटाइन डे की शुरुआत रोमन त्योहार लुपरकेलिया से हुई है। दुनियाभर में लोग अपने प्रियजनों के बीच कैंडी, फूल और उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं। कुछ लोग अपने पार्टनर को रोमांटिक डिनर के लिए बाहर ले जाते हैं जबकि अन्य लोग प्रपोज करने के लिए विशेष दिन चुन सकते हैं। इस दिन दुकानें और मॉल कई तरह के तोहफों और बड़े-बड़े लाल हार्ट्स से भरा होता है।

वैलेंटाइन्स डे कई वर्षों पहले ज्यादातर अमेरिका, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया में लोकप्रिय था। यूके में, वेलेंटाइन डे ने 17वीं शताब्दी के आसपास लोकप्रियता हासिल की और बाद में इस दिन को महाद्वीपों में मित्रों और प्रेमियों द्वारा मनाया जाने लगा। इस दिन लव टोकन के तौर पर एक दूसरे को तोहफे देते हैं। कुछ देशों में यह दिन दोस्तों के लिए मनाया जाता है। फिनलैंड में लोग वेलेंटाइन डे को 'फ्रेंड्स डे' के रूप में और ग्वाटेमाला में 'डे ऑफ लव एंड फ्रेंडशिप' के रूप में मनाते हैं।
शिल्पा श्रीवास्तवा
लेखक के बारे में
शिल्पा श्रीवास्तवा
"शिल्पा श्रीवास्तवा ने मीडिया की शुरुआत 9 वर्ष पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की थी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपना करियर शुरू किया और तब से उन्होंने पॉलिटिक्स और टेक्नोलॉजी रिपोर्टिंग में अपनी स्किल्स को और भी बेहतर किया है। उन्होंने विभिन्न पॉलिटिकल इवेंट्स को कवर किया है और अपने कवरेज में लेटेस्ट डेवलपमेंट्स के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है। शिल्पा पिछले 7 वर्षों से पॉलिटिक्स और टेक्नोलॉजी सेक्शन्स को संभाल रही हैं और उन्होंने दोनों क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त की है। उनके इतने लंबे समय के अनुभव ने उन्हें इन क्षेत्रों में विशेषज्ञ बना दिया है और उनके काम को पाठकों और दर्शकों ने खूब सराहा है। अपनी प्रोफेशनल एक्टिविटीज के अलावा, शिल्पा एक कुशल डांसर भी हैं और उन्हें ट्रैवल करना भी पसंद है। उनका मानना है कि डांस उन्हें फोक्स्ड रखता है और उन्हें अपने रूट्स से जुड़े रहने में मदद करता है। वहीं, ट्रैवल करना उन्हें नया नजरिया देता है। अपने काम के प्रति शिल्पा बेहद ही डेडिकेटेड हैं। वो हमेशा कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहती हैं। "... और पढ़ें
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Techकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर