-
Advertisement
#Himachal : पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला: बिजली बोर्ड का जेई और जेओए गिरफ्तार
Last Updated on July 18, 2022 by Vishal Rana
नाहन। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले (Police Recruitment Paper Leak Case) में सिरमौर पुलिस ने दो और लोगों की गिरफ्तारी की है। इस मामले में अबतक कुल तीन लोगों की गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। दोनों गिरफ्तार आरोपी बिजली बोर्ड धौलाकुआं में जेई और जेओए (JE and JOA) के पद पर तैनात हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को अदालत (Court) में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड (Remand) पर लिया गया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से कई अहम खुलासे हो सकते हैं। जानकारी अनुसार एसआईटी द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में से एक सिरमौर के कोलर और दूसरा हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: पुलिस भर्ती मामला: शिक्षा विभाग का अधिकारी गिरफ्तार, एजेंट बन कर रहा था काम
दोनों ही बिजली बोर्ड में तैनात हैं। सभी आरोपी एक दूसरे के संपर्क में थे। बता दें कि यह दोनों आरोपी भी पहले पकड़े गए शिक्षा विभाग के ग्रेड टू अधीक्षक के साथ ही संपर्क में आए थे, जिन्होंने चंडीगढ़ में सिरमौर के छात्रों को पेपर खरीदने और पता बताने में मदद की थी। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में एसआईटी ने दो लोगों की गिरफ्तारी की है। उन्होंने बताया कि दोनों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। कहा कि पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page