scriptPM मोदी पहुंचे जापान, शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में होंगे शामिल | pm narendra modi will visit japan to attend the state funeral of shinz | Patrika News
राष्ट्रीय

PM मोदी पहुंचे जापान, शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। अंतिम संस्कार कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जापान के टोक्यो पहुंच चुके हैं।

नई दिल्लीSep 27, 2022 / 07:55 am

Shaitan Prajapat

narendra modi

narendra modi

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का आज राजकीय अंतिम संस्कार होने जा रहा है। शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होने के लिए टोक्यो पहुंच गए है, जहां वे अपने दोस्त को आखिरी विदाई देंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि PM मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए टोक्यो रवाना हुए। पीएम पीएम यहां से अकासाका पैलेस जाएंगे, जहां उनका अभिवादन किया जाएगा। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बुडोकन में राजकीय अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होंगे।


इससे पूर्व पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा कि मैं पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिये टोक्यो जा रहा हूं। इसके साथ ही उन्होंने आबे को एक प्रिय मित्र और भारत-जापान मित्रता का बड़ा हिमायती बताया। राजकीय अंतिम संस्कार के दौरान मोदी श्रीमती आबे से मुलाकात कर निजी तौर पर शोक प्रकट करेंगे। PM मोदी शिंजो आबे को अपना प्रिय मित्रा मानते थे। वे प्रधानमंत्री आबे के साथ गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री रहते हुए कई बार बैठकें कर चुके है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8e01go
https://twitter.com/narendramodi/status/1574523769582153728?ref_src=twsrc%5Etfw


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री किशिदा और श्रीमती आबे से मुलाकात कर सभी भारतीयों की ओर से शोक-संवेदना प्रकट करेंगे। उन्होंने कहा कि हम आबे की दृष्टि के अनुरूप भारत-जापान संबंधों को और मजबूत बनाने के लिये काम करना जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें

जापान के पीएम ने सिर झुका मांगी जनता से माफी, पार्टी के धार्मिक कनेक्शन से घटा जनता का भरोसा





जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के मंगलवार को टोक्यों में होने वाले राजकीय अंतिम संस्कार कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आबे के अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सहित कई विदेशी हस्तियां शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्षों सहित 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी का बड़ा एलान, शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट




Home / National News / PM मोदी पहुंचे जापान, शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो